Asia Cup : बदल गया भारत-पाकिस्तान मैच का नियम, बारिश होने की स्थिति में…

10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप के सुपर-4 के मुकाबला के लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने नियम को बदल दिया है। अगर रविवार को होने वाले मैच में बारिश ने खलल डाला तो रिजर्व डे पर मुकाबला पूरा होगा।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान (PAK) के बीच होने वाले Asia Cup के सुपर-4 के मुकाबला के लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने नियम को बदल दिया है। अगर रविवार को होने वाले मैच में बारिश ने खलल डाला तो रिजर्व डे पर मुकाबला पूरा होगा। Asia Cup  में पहले सारी नियमों में एक भी रिजर्व डे नहीं था। शुक्रवार को दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच के लिए इस नियम को एसीसी ने जोड़ा है।

दूसरा मुकाबला रविवार को

Asia Cup के मौजूदा संस्करण में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच दो सितंबर को ग्रुप राउंड में मैच खेला गया था, लेकिन वह वह बारिश के कारण रद्द हो गया था। मजेदार बात यह है कि भारत-पाकिस्तान मैच सुपर-4 में एकमात्र ऐसा मुकाबला है, जिसके लिए रिजर्व डे वाला रखा गया है। सुपर-4 के किसी अन्य मैच के लिए यह सुविधा नहीं होगी। इसके अलावा 17 सितंबर को होने वाले फाइनल के लिए एक रिजर्व डे है।

… तो रिजर्व डे पर होगा मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मुकाबला रद्द होता है तो रिजर्व डे पर मुकाबला होगा। अगर रिजर्व डे के दिन भी नतीजा सामने नहीं आता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना होगा।

TAGGED:
Share This Article