Latest NewsUncategorizedभारत में मिला चिकन पॉक्स का नया वेरिएंट Clad 9, क्या है...

भारत में मिला चिकन पॉक्स का नया वेरिएंट Clad 9, क्या है इसके लक्षण और कैसे बचे, जानें यहां

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Chickenpox Clade 9 Warning Sign : भारत में चिकन पॉक्स के एक नए वेरिएंट की खबर सामने आई है। इस नए वेरिएंट का नाम क्लैड 9 (Clad 9) बताया जा रहा है। दरअसल, वैज्ञानिक मंकी पॉक्स से पीड़ित व्यक्तियों के सैंपल की जांच कर रहे थे।

सैंपल की जांच के दौरान ही चिकन पॉक्स के नए वेरिएंट Clad 9 की पहचान की गई। varicella zoster नाम के वायरस की वजह से चिकन पॉक्स होता है। ज्यादातर ये बीमारी बच्चों या फिर टीनेज लोगों में होता है। 2023 में भारत में पहली बार चिकन पॉक्स के नए वेरिएंट Clad 9 के बारे में पता लगाया गया है।

Clad 9 के लक्षण क्या है

डॉक्टरों का कहना है कि Clad9 का असर तुरंत नजर नहीं आता है। इसके संपर्क में आने के कम से कम दो से तीन हफ्ते का समय लगता है। बिल्कुल chicken pox की तरह ही पहले शरीर के अलग-अलग हिस्सों, खासतौर से छाती और चेहरे पर दाने जैसे दिखने लगते हैं। फिर धीरे-धीरे ये पूरे शरीर पर दाने या फिर चकत्ते जैसा होने लगता है। इस दौरान आपको काफी ज्यादा थकान भी महसूस होती है।

कई दानों के अंदर पानी भी भरा होता है। इसक कारण से उस स्थान पर काफी ज्यादा खुजली होती है। मरीज को पहले तो बुखार होता है और फिर शरीर और सिर में दर्द का अनुभव होने लगता है। इस दौरान भूख भी कम लगती है।

बच्चों के लिए खतरनाक

बच्चों के लिए ये बीमारी काफी खतरनाक है, अगर आपको उनकी सुरक्षा की फिक्र है तो आप अपने लाडलों को Chicken Pox Clad 9 के मरीजों से दूर रहें। ये वायरस खांसने और छींकने से भी फैल सकता है, इसलिए public place पर मांस्क पहनें और पहनाएं। बार-बार हाथ धोएं, किसी भी पेशेंट का सामान, तौलिया या बेड यूज न करें।

बचाव कैसे करें

Clad9 से बचने के लिए सबसे अच्छा उपाय है वैक्सीनेशन (Vaccination) कराना। इसके अलावा आपको साफ-सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए। शरीर में पानी की कमी ना होने दें। खाने-पीने में सफाई का ध्यान रखें। खांसी या फिर छींक आए तो कपड़े से अपना मुंह ढक लें। सबसे जरुरी है कि जैसे ही आपको लक्षण महसूस हो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

spot_img

Latest articles

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सेहत की परेशानी, रांची के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Severe Cold in Jharkhand: झारखंड में पड़ रही तेज ठंड का असर अब राजधानी...

रांची में सड़क सुरक्षा पर बड़ी बैठक, दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की तैयारी

Big Meeting on Road Safety in Ranchi: सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को रोकने...

पेसा नियमावली से गांवों को मिलेगी ताकत, शोषण पर लगेगी रोक : सुप्रियो भट्टाचार्य

Supriyo Bhattacharya Said: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने...

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की नजर, ट्रंप के बयान से भारत की राजनीति गरम

US eyes oil purchase from Russia : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)...

खबरें और भी हैं...

रांची में सड़क सुरक्षा पर बड़ी बैठक, दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की तैयारी

Big Meeting on Road Safety in Ranchi: सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को रोकने...

पेसा नियमावली से गांवों को मिलेगी ताकत, शोषण पर लगेगी रोक : सुप्रियो भट्टाचार्य

Supriyo Bhattacharya Said: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने...