Homeझारखंड2 करोड़ 13 लाख की ठगी के मामले में रांची पुलिस ने...

2 करोड़ 13 लाख की ठगी के मामले में रांची पुलिस ने आरोपी को इस तरह दबोचा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के पंडरा ओपी पुलिस ने दो करोड़ 13 लाख की ठगी करने के मामले (Fraud Cases) में दीपक कुमार ओझा (Deepak Kumar Ojha) को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन मोबाईल फोन बरामद किये गये है।

सिटी SP राजकुमार मेहता (SP Rajkumar Mehta) ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह मामला गोंदा थाना निवासी मुकेश कुमार गिरी की ओर से दो करोड़ तेरह लाख रुपया धोखाधडी एवं ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया था।

प्राथमिकी अभियुक्त दीपक कुमार ओझा के विरूद्ध न्यायालय की ओर से अजमानतीय वारंट निर्गत किया गया था। दीपक गिरफ्तारी की डर से भागे चल रहा था।

अनुसंधान के क्रम में तकनीकी शाखा के सहयोग पता चला कि दीपक राजस्थान के उदयपुर में गिरफ्तारी की डर से छिपकर रह रहा है। मामले को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

ठगी करने की बात स्वीकार की

टीम ने प्राथमिकी आरोपित दीपक कुमार ओझा (Deepak Kumar Ojha) को उदयपुर राजस्थान से विधिवत् गिरफ्तार कर रांची लाया गया है।

रांची पुलिस को दीपक की लंबे समय से तलाश थी। इसके खिलाफ राज्य के विभिन्न थानो में कांड दर्ज है। साथ ही राज्य से बाहर भी इसके खिलाफ ठगी के मामले दर्ज है। अब तक इसने पूछताछ में पांच करोड रूपये की ठगी करने की बात स्वीकार की है।

इसके खिलाफ गुजरात, रांची, बोकारो, राजस्थान, चतरा, बिहार के अरवल, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में ठगी करने की बात सामने आई है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...