TB के इलाज के लिए तीन जिलों को 48 लाख रुपए आवंटित,लोहरदगा, गुमला और…

इसकी स्थापना पर वित्तीय वर्ष 2023-24 में व्यय के लिए 48 लाख 6 हजार का आवंटन किया गया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के तीन जिलों को TB के (TB Treatment) लिए 48 लाख का आवंटन किया गया है। इसमें यक्ष्मा केंद्र लोहरदगा, गुमला एवं साहेबगंज है।

इसकी स्थापना पर वित्तीय वर्ष 2023-24 में व्यय के लिए 48 लाख 6 हजार का आवंटन किया गया है। इस राशि को कर्मचारियों के वेतन और कार्यालय व्यय पर खर्च किये जायेंगे।

आवंटित राशि (Allocated Amount) के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी संबंधित जिला यक्ष्मा केंद्र पदाधिकारी होंगे। जबकि राशि के नियंत्री पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह होंगे।

इन संस्थानों को इतने रुपये का आवंटन

जिला यक्ष्मा केंद्र लोहरदगा – 10 लाख 5 हजार

जिला यक्ष्मा केंद्र गुमला – 30 लाख 5 हजार

जिला यक्ष्मा केंद्र साहेबगंज – 7 लाख 96 हजार

Share This Article