बुंडू में NH-33 की स्ट्रीट लाइट दुरुस्त, उलगुलान मोर्चा ने SDO व टोल GM का जताया आभार

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बुंडू : NH-33 टोल प्लाजा से हीरो शो रूम तक लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को आखिरकार दुरुस्त कर दिया गया है। स्ट्रीट लाइट खराब रहने के कारण रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। इस समस्या को लेकर उलगुलान मोर्चा ने 27 अगस्त 2026 को बुंडू SDO को ज्ञापन सौंपकर स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने की मांग की थी। इसके अलावा मोर्चा के प्रतिनिधियों ने बुंडू टोल प्लाजा के GM को भी मौके पर मौखिक रूप से समस्या से अवगत कराया था।

मोर्चा के लगातार आग्रह के बाद स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कर दिया गया। इससे NH-33 के इस हिस्से में रात के समय आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. मोर्चा ने इसे आम लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम बताया। उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा ने स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान कराने के लिए बुंडू SDO एवं टोल प्लाजा के GM के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी समस्याओं को सामने लाकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों एवं विभागों से लगातार संवाद जारी रखा जाएगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।