Friday, 18 Sep 2026
News Aroma
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • भारत
  • विदेश
  • क्राइम
  • एक्सप्लोर मोर
    • टेक्नोलॉजी
    • करियर
    • हेल्थ
    • बिजनेस
    • टूरिज्म
    • ऑटो
    • जॉब्स
    • अजब गज़ब
    • रिलेशनशिप
    • लाइफस्टाइल
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • हमारे बारे में
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms And Conditions
    • Disclaimer
    • Cookie policy
  • संपर्क करें
Advertise With Us
  • झारखंड
  • Uncategorized
  • विदेश
  • भारत
  • क्राइम
  • बिहार
  • टेक्नोलॉजी
  • बॉलीवुड
  • करियर
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • अजब गज़ब
  • बिजनेस
  • ओपिनियन
  • खेल
  • Politics
  • हेल्थ
  • लाइफस्टाइल
  • रिलेशनशिप
  • टूरिज्म
  • Finance
  • Environment
  • Business Spotlight
  • ई-पेपर
News AromaNews Aroma
Font ResizerAa
  • झारखंड
  • बिहार
  • जॉब्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटो
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
  • भारत
Search
  • होम
  • झारखंड
  • विदेश
  • क्राइम
  • बिहार
  • भारत
  • करियर
  • जॉब्स
  • ऑटो
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 | News Aroma | Site Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
Home » Latest News » एनपीएस वात्सल्य के दो साल पूरे, 4.9 लाख पेंशन खाते खुले
भारत

एनपीएस वात्सल्य के दो साल पूरे, 4.9 लाख पेंशन खाते खुले

एनपीएस वात्सल्य के तहत दो वर्षों में 4.9 लाख खाते खुले और प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति 403 करोड़ रुपये पहुंची, बच्चों की वित्तीय सुरक्षा पर बढ़ा जोर देशभर में।

Last updated: September 18, 2026 3:32 PM
By Vinita Choubey
Share
2 Min Read
SHARE
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने शुक्रवार को कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों लिए शुरू की गयी एनपीएस वात्सल्य के तहत पिछले दो वर्षों में 4.9 लाख पेंशन खाते खुले हैं। इसके तहत प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति 403 करोड़ रुपये पहुंच गयी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 18 सितंबर, 2024 को एनपीएस वात्सल्य योजना की शुरुआत की थी। यह नाबालिगों के लिए अंशदान आधारित बचत और दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा योजना है।

पीएफआरडीए ने पिछले दो वर्षों में पंजीकरण बढ़ाने और कम उम्र में वित्तीय योजना शुरू करने के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने पर ध्यान केंद्रित किया है। पेंशन विनियामक ने बयान में कहा कि सात जनवरी, 2026 को जारी और 23 फरवरी, 2026 से प्रभावी एनपीएस वात्सल्य योजना दिशानिर्देशों ने अंशदान, निवेश, निकासी और वयस्क होने के बाद योजना में बदलाव की प्रक्रिया को मजबूत किया है।

बयान के अनुसार, योजना में न्यूनतम अंशदान राशि को घटाकर 250 रुपये कर दिया गया है और अधिकतम अंशदान की कोई सीमा नहीं है। साथ ही आंशिक निकासी की सुविधा को दो बार से बढ़ाकर चार बार किया गया है और निवेश विकल्पों को सुगम करते हुए इक्विटी में 100 प्रतिशत तक निवेश की अनुमति दी गई है। पीएफआरडीए ने कहा कि उपहार अंशदान सुविधा के तहत रिश्तेदार और मित्र भी बच्चे के दीर्घकालिक वित्तीय भविष्य के लिए योगदान कर सकते हैं। नियामक ने कहा कि एनपीएस वात्सल्य के तीसरे वर्ष में प्रवेश के साथ इसका लक्ष्य देशभर में अधिक बच्चों, परिवारों और समुदायों तक इस योजना को पहुंचाना है।

TAGGED:Child Pension AccountFinancial PlanningIndia FinanceLong Term InvestmentMinor Savings SchemeNational Pension SystemNirmala SitharamanNPSNPS VatsalyaPension FundPension Schemepersonal financePFRDARetirement Planning
Share This Article
Email Copy Link Print
ByVinita Choubey
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
Previous Article ब्रिटेन में अवैध आव्रजन विज्ञापन को लेकर पहला मामला एक भारतीय के खिलाफ दर्ज
Next Article बुंडू में NH-33 की स्ट्रीट लाइट दुरुस्त, उलगुलान मोर्चा ने SDO व टोल GM का जताया आभार

You May also Like

भारत

छात्र कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले के मामले में गिरफ्तार स्वतंत्र भारद्वाज को तिहाड़ जेल से रिहा किया गया

September 18, 2026
भारत

मूडीज ने भारत का जीडीपी वृद्धि अनुमान बढ़ाकर सात प्रतिशत किया, महंगाई को लेकर किया आगाह

September 18, 2026
खेलभारत

भारत ने जापान को 57 रन पर समेटा

September 18, 2026
बिजनेसभारत

वीगालैंड डेवलपर्स का शेयर 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

September 18, 2026
Show More
  • More News:
  • Jharkhand News
  • breaking news
  • hindi news
  • झारखंड न्यूज़
  • Jharkhand
  • Jharkhand Hindi News
  • हिंदी समाचार
  • झारखंड की ताज़ा खबरें
  • Jharkhand Latest News
  • india news
  • national news
  • Local News
  • Jharkhand Breaking News
  • City News
  • झारखंड हिंदी समाचार
  • अपना झारखंड
  • झारखंड की ताज़ा ख़बर
  • Latest News In Jharkhand
  • Jharkhand Headlines
  • Latest Jharkhand News
News Aroma

न्यूज अरोमा एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक, सजग और सशक्त बनाना है।

Youtube Medium Rss

About Company

  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • भारत
  • विदेश
  • क्राइम
  • एक्सप्लोर मोर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

© 2025 | News Aroma | Site Developed & Hosted by Midhaxa Innovations

Welcome to Foxiz
Username or Email Address
Password

Lost your password?