Kanpur Train Accident: चौरीचौरा एक्सप्रेस के 4 AC कोच पटरी से उतरे, मची अफरा-तफरी

News Aroma Desk
2 Min Read
Kanpur Train Accident: चौरीचौरा एक्सप्रेस के 4 AC कोच पटरी से उतरे, मची अफरा-तफरी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kanpur Train Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बुधवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। गोरखपुर जा रही चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार एसी कोच पटरी से उतर गए। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी यात्री के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 15003 कानपुर सेंट्रल से गोरखपुर के लिए रवाना हो रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 7 के पास इसके चार कोच बेपटरी हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, आरपीएफ और जीआरपी की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

Kanpur Train Accident: B4, B5, B6 और B7 कोच हुए बेपटरी

कानपुर सेंट्रल के डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल के मुताबिक, चौरीचौरा एक्सप्रेस के B4, B5, B6 और B7 कोच पटरी से उतरे हैं। घटना के बाद इन कोचों में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।

रेलवे अधिकारी हादसे की जांच में जुटे

Kanpur Train Accident: हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने राहत और बचाव से जुड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। बेपटरी हुए कोचों को दोबारा पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, रेलवे अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि ट्रेन के चार कोच किन परिस्थितियों में पटरी से उतरे।

फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी और जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

Share This Article