रांची प्रेस क्लब मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य समापन, टीम अमानत बनी विजेता

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में रांची प्रेस क्लब की ओर से आयोजित मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का रोमांचक ग्रैंड फिनाले गुरुवार रात खेला गया। फाइनल मुकाबले में टीम शंख और टीम अमानत आमने-सामने थीं, जिसमें टीम अमानत ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

टूर्नामेंट में रांची के विभिन्न मीडिया हाउसों की 8 टीमों के 182 पत्रकारों और मीडिया कर्मियों ने हिस्सा लिया। आमतौर पर कलम, कैमरा और माइक के साथ नजर आने वाले पत्रकार इस बार फुटबॉल मैदान पर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते दिखे। आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि अलग-अलग पदों और जिम्मेदारियों पर काम करने वाले पत्रकार जब मैदान पर उतरे, तो उनके भीतर का बचपन और खेल के प्रति जुनून फिर से नजर आया। उम्र और पद की सीमाओं से परे मैदान पर उनका उत्साह देखने लायक था। पत्रकारों को अपने पेशे से अलग, खिलाड़ी के रूप में मैदान पर देखना एक सुखद अनुभव रहा। रांची प्रेस क्लब का यह आयोजन खेल, सौहार्द और पत्रकारिता जगत के बीच आपसी जुड़ाव का खूबसूरत उदाहरण बना।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।