मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्वती देवी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रोशन कुमार 'अंशु' के आवास पहुंचकर उनकी माता पार्वती देवी के ब्रह्मभोज में लिया हिस्सा, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिजनों को दिया ढाढ़स, गहरी संवेदना व्यक्त की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को अशोक नगर, रोड नम्बर-6 स्थित रोशन कुमार ‘अंशु’ के आवास पहुंचकर उनकी दिवंगत माता पार्वती देवी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पार्वती देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने रोशन कुमार ‘अंशु’ एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए उनका ढाढ़स बंधाया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।