रांची : झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्य सहित अन्य रिक्त पदों को को तीन माह के भीतर भरने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और मेंबर सहित अन्य रिक्त पदों को लंबे समय तक रिक्त नहीं रखा जा सकता है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शैलेश पोद्दार एवं अधिवक्ता शशांक शेखर ने पक्ष रखा। पूर्व की सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि सरकार के आला अधिकारियों के पास यह मामला लंबित है। प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि झारखंड में वर्ष 2018 से राज्य मानवाधिकार आयोग में अध्यक्ष का पद खाली है। झारखंड में मानवाधिकार के कई मामले लंबित हैं। अध्यक्ष और सदस्य के नहीं रहने के कारण मानव अधिकार से संबंधित मामले की सुनवाई नहीं हो पा रही है। इससे पहले जस्टिस आरआर प्रसाद मानवाधिकार के अध्यक्ष थे लेकिन उनके बाद से यह पद रिक्त है।
झारखंड मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, सदस्य सहित अन्य रिक्त पदों को तीन माह में भरने का हाईकोर्ट ने दिया आदेश
झारखंड हाईकोर्ट ने 3 महीने में मानवाधिकार आयोग के रिक्त पद भरने का आदेश दिया। 2018 से अध्यक्ष पद खाली, कई मामले लंबित। सरकार को कोर्ट की फटकार।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
