रांची के कोकर में ब्रेड बनाने वाली कंपनी के मजदूर पर गिर गया लिफ्ट, चली गई जान

इससे मजदूर की जान चली गई, ज्ञमृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी गोरांग सरकार के रूप में हुई है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में एक ब्रेड बनाने वाली कंपनी (Bread Company) में अचानक मजदूर पर लिफ्ट गिर गया।

इससे मजदूर की जान चली (Labour Died) गई। ज्ञमृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी गोरांग सरकार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि यह घटना शुक्रवार की रात को ही हुई और पुलिस को प्रबंधन ने इसकी जानकारी नहीं दी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मजदूरों ने अब तक पुलिस को नहीं दिया है लिखित आवेदन

बताया जाता है कि रिम्स में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शनिवार की शाम शव लेकर कंपनी पहुंच गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस और कंपनी के मालिक भी पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, मजदूरों ने इस संबंध में अब तक लिखित आवेदन (Written Application) नहीं दिया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply