दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोस्ट वांटेड आतंकी शाहनवाज को दबोचा, NIA की…

इंजीनियर के तौर पर काम करने वाला शाहनवाज दिल्ली का रहने वाला है और पुणे में पुलिस हिरासत से भागने में कामयाब हो गया था. इसके बाद से वह राष्ट्रीय राजधानी में रह रहा था

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने मोस्ट वांटेड आतंकवादी शाहनवाज (Most wanted terrorist Shahnawaz) उर्फ शफी उज्जमा को गिरफ्तार कर लिया है। वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की सूची में था। दिल्ली पुलिस के शीर्ष सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। NIA ने पुणे ISIS मामले में शामिल होने के कारण मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ उज्जमा या अब्दुल्ला को पकड़ने के लिए 3 लाख रुपये का इनाम रखा था।

पुणे ISIS मॉड्यूल मामले के संबंध में की जा रही है तलाश

इंजीनियर के तौर पर काम करने वाला शाहनवाज दिल्ली का रहने वाला है और पुणे में पुलिस हिरासत से भागने में कामयाब हो गया था. इसके बाद से वह राष्ट्रीय राजधानी में रह रहा था ।

30 सितंबर को, NIA ने मध्य दिल्ली में इस्लामिक स्टेट से जुड़े तीन संदिग्धों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया था।

सूत्र बताते हैं कि NIA का मिशन उज्जमा, रिजवान अब्दुल हाजी अली और अब्दुल्ला फैयाज शेख का पता लगाने पर केंद्रित है, इन सभी की पुणे ISIS मॉड्यूल मामले के संबंध में तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply