रांची में हाथियों के झुंड ने 20 एकड़ धान की फसल रौंदी

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सोनाहातू पंचायत के बेहराजारा और पीपरटांड़ गांव में हाथियों ने हाहाकार मचा दिया। बता दें कि हाथियों के झुंड (Herd of Elephants) ने 20 एकड़ धान की फसल रौंदकर बर्बाद कर डाली। मामले को लेकर पीड़ित किसानों ने वन विभाग से मुआवजा की मांग की है।

लिया गया नुकसान का जायजा

पीड़ित किसानों में फनिभूषण महतो, हलदर महतो, नवरत्न महतो, गोवर्धन महतो, बिंदेश्वर महतो, बबलू महतो, दुखीराम महतो, कृष्णा महतो, मृत्युंजय महतो, चैती देवी, सुचित्रा देवी, चंद्रमोहन महतो, मूंगा महतो, सोना महतो, ललिता देवी, बाबी देवी, सुरेश महतो और लक्ष्मीकांत महतो शामिल हैं। घटना की सूचना पाकर जिला परिषद सदस्य मंजू सिंह मुंडा, मुखिया विकास सिंह मुंडा, तारिणी सिंह मुंडा, हाथी मित्र तापस कर्मकार किसानों के खेत में जाकर नुकसान का जायजा लिया। दूसरी ओर वन विभाग की टीम और पुलिस हाथियों को भगाने में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply