झारखंड में 27 अक्टूबर से शुरू होगा स्पेशल वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का काम, इस दिन…

उन्हें भी मतदाता सूची में शामिल करने की पहल की जा रही है। इस बीच 18 साल पूरा कर चुके युवा वोटरों का भी नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा

News Aroma Media
1 Min Read
झारखंड में मतदाताओं की संख्या बढ़ी, इतने हुए वोटर
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में विशेष मतदाता सूची (Voter’s List) पुनरीक्षण के अंतर्गत घर-घर मतदाताओं के सर्वेक्षण कार्यक्रम (Voter Survey Program) का दूसरा चरण 27 अक्टूबर से शुरू होगा, जो नौ दिसंबर तक चलेगा।

एक जनवरी 2024 तक जो युवा 18 साल पूरा करने वाले है। उन्हें भी मतदाता सूची में शामिल करने की पहल की जा रही है। इस बीच 18 साल पूरा कर चुके युवा वोटरों (Young Voters) का भी नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। 28, 29 अक्टूबर और 4, 5 नवंबर को सभी मतदान बूथ पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

के. रवि कुमार ने बताया…

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार (K. Ravi Kumar) ने बताया कि 28 नवंबर को आदिम जनजातियों के लिए, 29 नवंबर को बेघर लोगों के लिए, 30 नवंबर को 80 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए, दो दिसंबर को थर्ड जेंडर और ट्रांसजेंडर के लिए और तीन दिसंबर को दिव्यांग जनों के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply