कुएं से मिली 5 साल के मासूम की डेड बॉडी, एक दिन पहले से ही था लापता

बच्चे की पहचान सूठा गांव निवासी अकबर अंसारी का पुत्र जुनैद आलम के रूप में हुई है। परिजन और ग्रामीणों के अनुसार खेल-खेल में कुएं में गिरने से बच्चे की मौत हुई

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: जिले के पाटन प्रखंड के सूठा गांव स्थित एक कुएं से पांच वर्षीय बच्चे का शव (Child Dead Body) बरामद किया गया। बच्चा गुरुवार शाम से लापता (Missing) था।

उसे ढूंढा जा रहा था। रात में छानबीन के दौरान स्थानीय लोगों एवं पुलिस ने गांव के कुएं में बच्चे का शव तैरता देखा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया।

बच्चे की पहचान सूठा गांव निवासी अकबर अंसारी का पुत्र जुनैद आलम के रूप में हुई है। परिजन और ग्रामीणों के अनुसार खेल-खेल में कुएं में गिरने से बच्चे की मौत हुई।

10 बजे बच्चे का शव कुएं से मिला

घटना गुरूवार शाम पांच बजे की है। जुनैद गुरूवार शाम 5 बजे से ही लापता था। ग्रामीणों ने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी थी। जुनैद खेलते खेलते कुएं में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हुई।

किशनपुर ओपी प्रभारी नीरज कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए MMCH में भेजा दिया। ओपी प्रभारी ने कहा कि परिजनों की ओर से इस संबंध में अबतक कोई आवेदन नहीं दिया गया है।

परिजनों के अनुसार जुनैद घर से संध्या चार बजे खेलने के लिए निकला था। लापता होने के बाद उसकी खोजबीन करने पर रात करीब 10 बजे बच्चे का शव कुएं से मिला। मुखिया प्रतिनिधि इकबाल अंसारी (Iqbal Ansari) के प्रयास से शव को कुएं से बाहर निकाला गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply