सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप को SSP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या था आरोप…

जारी आदेश में कहा गया है कि अवैध बालू के कारोबार पर रोक के आदेश के बाद भी पाया गया कि सिल्ली के थाना प्रभारी आकाशदीप इसमें संलिप्त हैं

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप को SSP चंदन कुमार सिन्हा (SSP Chandan Kumar Sinha) ने Suspend कर दिया है। इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि अवैध बालू (Illegal sand) के कारोबार पर रोक के आदेश के बाद भी पाया गया कि सिल्ली के थाना प्रभारी आकाशदीप इसमें संलिप्त हैं। इस संबंध में सिल्ली DSP से जांच कराने के बाद मामला सही पाया गया।

इसके बाद उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन (Suspension) अवधि में उन्हें जीवन यापन भत्ता मिलेगा। इस अवधि में उन्हें पुलिस केंद्र रांची में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply