हजारीबाग में बंद घर से 20 हजार नगद समेत जेवरात की चोरी

28 अक्तूबर को जब वापस आए तो घर का ताला टुटा हुआ पाया इसी के साथ देखा की कपड़ा समेत अन्य सामान जमीन पर बिखरे पड़े थे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: टाटीझरिया थानांतर्गत मुरुमातु में एक घर का ताला तोड़कर 20 हजार रुपए नगद और जेवर की चोरी (Cash and Jewelery Theft ) हो गई।

बता दें कि गृहस्वामी अपनी पत्नी के साथ 26 अक्तूबर को बाहर गए थे। 28 अक्तूबर को जब वापस आए तो घर का ताला टुटा हुआ पाया इसी के साथ देखा की कपड़ा समेत अन्य सामान जमीन पर बिखरे पड़े थे।

मुरुमातु निवासी दिनेश्वर राम (Dineshwar Ram) के घर पर चोरी हो गई। घटना के बाद दिनेश्वर ने थाने में आवेदन दिया। फ़िलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply