JMM MLA के बयान को ले BJP ने CM हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, कहा…

कहा कि स्थानीयता के नाम पर उन्होंने अर्जुन मुंडा की सरकार से समर्थन वापस लिया था। लेकिन, 4 वर्ष तक झुनझुना बजाते रहे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक लोबिन हेंब्रम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) पर युवाओं के सपनों को तोड़ने का आरोप लगाया है।

कहा कि स्थानीयता के नाम पर उन्होंने अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) की सरकार से समर्थन वापस लिया था। लेकिन, 4 वर्ष तक झुनझुना बजाते रहे। इसी बहाने भाजपा ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है।

प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव (Pratul Shahdev) ने कहा कि अब विपक्ष के साथ-साथ सत्ताधारी दल के विधायक ही उनकी सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, तो इससे विपक्ष का आरोप सही साबित होता है।

लोबिन के बयान पर खामोशी क्यों

प्रतुल ने कहा कि लोबिन हेंब्रम का यह कहना बिल्कुल जायज है कि यह सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। इससे पहले भी झामुमो की विधायका सीता सोरेन अपनी सरकार के कार्यकाल में ही संथाल परगना में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में अवैध खनन के रैकेट चलाने का आरोप लगा चुकी हैं।

प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री और पूरा झारखंड मुक्ति मोर्चा का लोबिन हेंब्रम (Lobin Hembrum) के आरोपों पर मौन धारण कर लेना सारी सच्चाई बयां कर रहा है।

Share This Article