Latest Newsझारखंड300वां इंटरनेशनल कैप अर्जित करने वाली पहली हॉकी खिलाड़ी बनीं वंदना कटारिया

300वां इंटरनेशनल कैप अर्जित करने वाली पहली हॉकी खिलाड़ी बनीं वंदना कटारिया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : मंगलवार को 300वां इंटरनेशनल कैप (300th International Cap)अर्जित करने वाली भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया (Vandana Kataria) पहली खिलाड़ी बन चुकी हैं।

वीमेंस एशियन चैंपियनशिप (Women’s Asian Championship) के चौथे दिन के मुकाबले में हॉकी इंडिया ने उन्हें बधाई दी। वह ओलंपिक खेलों में हैट्रिक बनाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी भी है।

उसे 2022 में प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। अनुभवी फॉरवर्ड 2016 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) और 2017 महिला एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य थी।

जापान के खिलाफ भारत के मुकाबले के दौरान हासिल की यह उपलब्धि

उत्तराखंड के रोशनाबाद की रहने वाली वंदना ने मौजूदा महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 (Women’s Asian Champions Trophy 2020 ) में जापान के खिलाफ भारत के मैच के दौरान यह उपलब्धि प्राप्त की।

मंगलवार को वंदना कटारिया के 300वें अंतराष्ट्रीय मुकाबले से कैप, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह मौजूद थे।

उपलब्धि पर क्या कहा वंदना ने

इस उपलब्धि पर वंदना कटारिया ने कहा कि मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों (National and International Tournaments) में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला है। 300वां कैप अर्जित करना वास्तव में मेरे लिए एक विशेष क्षण है और इसकी याद मेरे दिमाग में लंबे समय तक रहेगी।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...