हजारीबाग में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मृतका की पहचान टाटीझरिया निवासी नेहा कुमारी (22) पति छोटी साव के रूप में हुई है। नेहा की शादी ढाई वर्ष पहले हुई थी। उसका एक दस माह का बेटा भी है

News Aroma Media
1 Min Read
suicide
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: टाटीझरिया में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। घटना की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई।

जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव (Dead Body) को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हज़ारीबाग भेज दिया।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं

मृतका की पहचान टाटीझरिया निवासी नेहा कुमारी (22) पति छोटी साव के रूप में हुई है। नेहा की शादी ढाई वर्ष पहले हुई थी। उसका एक दस माह का बेटा भी है।

मृतका के ससुर ने बताया की नेहा कॉलेज से सेमेस्टर 4 की परीक्षा (Exam) देकर आई थी। रात को खाना खाने के बाद वह सोने चली गई।

सुबह उठकर देखा तो दरवाज़ा अन्दर से बंद था। जिसके बाद कमरे का दरवाज़ा तोड़ा गया। तो देखा कि नेहा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

Share This Article