जंगल में दफनाई गई दो युवकों की डेड बॉडी को पुलिस ने निकला, 29 अक्टूबर से…

शवों की पहचान पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव के कुलडा गांव निवासी सिबियन हपदगड़ा (22) और मुरहू की रुमुदकेल पंचायत के करंका गांव निवासी पंडा बोदरा (26) के रूप में हुई है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti Murhu Police: मुरहू पुलिस (Murhu Police) ने जंगल के बीच दफन दो युवकों के शव (Dead Body) को बरामद किया।

दोनों 29 अक्टूबर से लापता थे। परिजनों ने बताया कि मुरहू थाना क्षेत्र के कोआ गांव में दोनों में से एक युवक का ससुराल था। वह अपने मित्र के साथ ससुराल गया था और वहीं से लापता (Missing) हो गया था।

मृतकों की पहचान

शवों की पहचान पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव के कुलडा गांव निवासी सिबियन हपदगड़ा (22) और मुरहू की रुमुदकेल पंचायत के करंका गांव निवासी पंडा बोदरा (26) के रूप में हुई है। सिबियन हपदगड़ा अपने दोस्त को लेकर ससुराल गया था।

दोनों को खोजने में पुलिस असफल

मृतक पंडा बोदरा के पिता रुमुदकेल पंचायत के ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने मुरहू पुलिस को पुत्र के लापता होने की जानकारी दी थी। वहीं सिबियन हपदगड़ा के परिजन ने भी बंदगांव पुलिस को सिबियन के गुमशुदगी की जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस लापता युवकों को तलाश नहीं पाई थी।

आपसी रंजिश में हुई मौत

काफी तलाश के बाद सोमवार शाम घने जंगल के खाई के नीचे दफन दोनों शवों को निकाला गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। दोनों शवों के मिलने के बाद जिले में नक्सली घटना की अफवाह फैल गई। बाद में मामला आपसी रंजिश (Mutual Rivalry) का निकला।

Share This Article