बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर चेक बाउंस मामले में रांची कोर्ट ने लगाया जुर्माना, अब…

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Ameesha Patel: बुधवार को रांची सिविल कोर्ट में JMFC दिग्विजय नाथ शुक्ला की अदालत ने फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल से जुड़े चेक बाउंस मामले (Ameesha Patel Check Bounce Cases) में जुर्माना लगाने का फैसला किया है।

जमाने की राशि के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। इसके साथ ही शिकायतकर्ता के गवाह अजय कुमार का क्रॉस एग्जामिन करने की अमीषा पटेल की याचिका को स्वीकार कर ली है।

22 नवंबर को पूरी हुई थी दोनों पक्षों की दलीलें

बता दें कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने 22 नवंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले में अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुमार ग्रुमर का कोर्ट में CRPC 313 का बयान दर्ज होना है।

साल 2017 का है यह मामला

उल्लेखनीय है कि यह मामला वर्ष 2017 का है। आरोप था कि फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अजय सिंह ने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे।

अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट (Lovely World Entertainment) के प्रोपराइटर हैं। फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। अमीषा ने 17 जून को रांची सिविल कोर्ट में उपस्थिति दर्ज कराकर सिलेंडर किया था।

Share This Article