झारखण्ड : IMD ने चक्रवाती तूफान ‘मिचोंग’ के कारण भारी बारिश का जारी किया अलर्ट

ओडिशा, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में भी बारिश की आशंका है। 'मिचोंग' 5 दिसंबर को आंध्र के तट से टकराएगा। इस दौरान हवा की गति 100 किमी प्रति घंटे रहने की आशंका है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Storm Michong: मौसम विभाग की ओर से बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘मिचोंग‘ (Michong) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में अगले 2-3 दिन भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया गया है।

ओडिशा, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में भी बारिश की आशंका है। ‘मिचोंग’ 5 दिसंबर को आंध्र के तट से टकराएगा। इस दौरान हवा की गति 100 किमी प्रति घंटे रहने की आशंका है।

चक्रवात के चलते तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान कर दिया है। दक्षिण मध्य रेलवे ने 3 से 7 दिसंबर तक लंबी दूरी की 118 ट्रेन रद्द कर दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (Jagan Mohan Reddy) से बात कर चक्रवात से पहले की तैयारियों का जायजा लिया।

झारखंड में असर

चक्रवात के कारण राज्य में चार दिसंबर को बादल छाए रह सकते हैं। राज्य के दक्षिण और मध्य भाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। यह स्थिति 7 दिसंबर तक बनी रह सकती है। चक्रवात का सबसे अधिक प्रभाव पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम में संभव है।

Share This Article