रांची में होगा FIH हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर, 8 देश की टीम लेंगी भाग

इस प्रतियोगिता में भारत सहित कुल आठ देशों इटली, चीली, जापान, चेक रिपब्लिक, जर्मनी और यूनाइटेड स्टेट्स अमेरिका की टीम भाग लेंगी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi FIH Hockey Olympic Qualifier: झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Jharkhand Women’s Asian Champions Trophy) के आयोजन के बाद रांची में अब दूसरी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता FIH महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 की तैयारी जोरों पर है।

इस प्रतियोगिता में भारत सहित कुल आठ देशों इटली, चीली, जापान, चेक रिपब्लिक, जर्मनी और यूनाइटेड स्टेट्स अमेरिका की टीम भाग लेंगी।

पहले आयोजन में जो कमी रही उसे ठीक किया जाएगा

यह प्रतियोगिता 13 से 19 जनवरी 2024 तक मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा (Marang Gomke Jaipal Singh Munda) अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित होगी। इसका पोस्टर वैगरह भी बनकर तैयार है। इस प्रतियोगिता से कुल तीन देशों की टीम पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी।

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह (Bholanath Singh) ने बताया कि इस प्रतियोगिता की स्पांसर झारखंड सरकार है। झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की सफल मेजबानी के बाद रांची में दूसरा अन्तरराष्ट्रीय हॉकी मुकाबला होने जा रहा है।

पहले आयोजन में जो कमी रही उसे ठीक किया जाएगा। इस बार भी खेलप्रमियों के लिए प्रवेश नि:शुल्क दिया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारी जारी है। सभी टीम रेडिसन ब्लू, BNR चाणक्या और पार्क प्राइम में ठहरेंगी।

Share This Article