Homeझारखंडइनकम टैक्स की रेड में धीरज साहू के ठिकानों से इतना कैश...

इनकम टैक्स की रेड में धीरज साहू के ठिकानों से इतना कैश बरामद, BJP ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Income Tax raid Dhiraj Sahu: BJP के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से इनकम टैक्स की छापेमारी में भारी मात्रा में नकदी बरामद किया गया है।

200 करोड़ से अधिक की नकदी जब्त होने की सूचना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुमानित करीब 200 करोड़ से अधिक की नकदी जब्त होने की सूचना मिली है। उन्होंने इतने अधिक मात्रा में नकद राशि जब्त होने पर कांग्रेस को भ्रष्टाचार का पर्याय बताते हुए हमला बोला है।

षाड़ंगी ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार का पोषक बताते हुए कहा कि कांग्रेस नेता के घर पर नोटों से भरी एक अलमारी को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह किसी Bank की तिजोरी है। इस स्थिति से यह आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है कि कांग्रेस केवल लूट और भ्रष्टाचार की गारंटी दे सकती है।

कुणाल ने कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। भ्रष्टाचार कांग्रेस के DNA में हैं, जहां कांग्रेस सरकारों ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान को भ्रष्टाचार का ATM बनाया अब झारखंड राज्य भी कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं के लिए ATM मशीन बन गयी है।

उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक और दुःखद है कि जनता के मुद्दों पर मौन धारण कर कांग्रेस नेता जनता की गाढ़ी कमाई को लूटकर अपनी तिजोरी भरने में लगे हुए है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने झारखंड सहित पड़ोसी राज्यों में पिछले चार वर्षों में गरीब जनता का जमकर आर्थिक शोषण किया है।

Income Tax की छापेमारी में कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। कुणाल ने कहा कि झारखंड में भी भ्रष्टाचार के तमाम रिकॉर्ड टूट गए हैं। आने वाले दिनों में झारखंड में भी कांग्रेस व इनके सहयोगी दलों को जनता माकूल जवाब देगी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...