क्रेडिट खोरी की बुरी लत से मजबूर हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी ने…

सोशल मीडिया पर गुरुवार को उन्होंने कहा कि याद करिए वो दिन जब हेमंत सोरेन ने सुरंग में फंसे मजदूरों के नाम पर गंदी राजनीति कर के सुर्खियां बटोरने का कुत्सित प्रयास किया था

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Babulal Marandi On Hemant : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने उत्तराखंड के टनल एक सुरंग से बाहर निकाले गए झारखंड के श्रमिकों के नाम पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है।

सोशल मीडिया पर गुरुवार को उन्होंने कहा कि याद करिए वो दिन जब हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने सुरंग में फंसे मजदूरों के नाम पर गंदी राजनीति कर के सुर्खियां बटोरने का कुत्सित प्रयास किया था।

उन्होंने कहा कि क्रेडिट खोरी की बुरी लत से मजबूर हेमंत ने मजदूरों की सहायता के लिए मीडिया में बड़े-बड़े दावे किए थे। मजदूरों के गांव जाने तक की घोषणा कर दी थी।

बाबूलाल के मुताबिक आज बेचारे मजदूर रोजगार की आस देख रहे हैं लेकिन हेमंत सरकार के पास उनकी सुध लेने तक का समय नहीं है। मीडिया में चर्चित होने के प्रयास में हेमंत की दुर्गति भले हो जाए लेकिन वो जनता को झांसा देना नहीं छोड़ेंगे।

Share This Article