Latest Newsझारखंडगूंज महोत्सव में 75 उत्कृष्ट किसानों को सुदेश महतो ने किया सम्मानित,...

गूंज महोत्सव में 75 उत्कृष्ट किसानों को सुदेश महतो ने किया सम्मानित, 22 के लिए…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Goonj Mahotsav : गूंज महोत्सव (Goonj Mahotsav) का दूसरा दिन मंगलवार किसानों को समर्पित रहा। महोत्सव में विधानसभा क्षेत्र के उत्कृष्ट किसानों को गूंज परिवार के संरक्षक सह विधायक सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) ने सम्मानित किया।

इनमें प्रखंड के 75 उत्कृष्ट किसान सम्मानित किए गए। साथ ही 22 किसानों के बीच 18 लाख 26 हजार रुपये का KCC वितरण भी किया गया। इस दौरान कृषि मेला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने अपने कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई।

उन्नत कृषि विकास के लिए विभाग ने लिया गोद

कृषि के क्षेत्र में एक अहम कदम उठाते हुए सिल्ली प्रखंड के झाबरी गांव को उन्नत कृषि विकास के लिए विभाग ने गोद लिया है जबकि प्रखंड के 25 किसानों को राज्य के बाहर कृषि उन्नति की जानकारी लेने के लिए परिभ्रमण के लिए चयनित किया गया। महोत्सव में प्रखंड के 45 पशु सखियों और 55 कृषक सखियों को सम्मानित किया गया। इन पशु सखियों ने बकरी, मुर्गी पालन में तथा कृषि सखिया को जैविक खाद, सब्जी नर्सरी लगाने में सराहनीय योगदान दिया है।

परिसर में किसान गोष्ठी (Farmers Seminar) का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग गांवों से आए सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। कृषि वैज्ञानिक (Agricultural Scientist) प्रदीप सरकार ने किसानों को जैविक खेती से बेहतर उत्पादन करने के तरीके बताए। स्थानीय प्रगतिशील किसान उमेश कोइरी ने भी जैविक खेती पर अपने अनुभव से किसानों को उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी।

मौके पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में क्रांति और बदलाव की आवश्यकता है। आत्मनिर्भर किसान और आत्मनिर्भर झारखंड बनाने के लिए किसानों को तकनीकी रूप से प्रेरित करना और जोड़ना होगा। इसके साथ उनके लिए बाजार भी उपलब्ध कराना होगा। राज्य में उचित सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के चलते किसान चाह कर भी अपनी आमदनी नहीं बढ़ा पा रहे हैं। किसान जिन्होंने अपनी खेत छोड़ दिया है उन्हें वापस खेती की ओर लाना होगा।

कार्यक्रम के दौरान जिला और पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...