गोड्डा में अवैध कोयला ले जाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

आरोपी 11 जुलाई को थाना क्षेत्र के हाहाजोर से बाइक में अवैध रूप से कोयला ले जाते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद थाना में मुकदमा दर्ज की गई थी। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Godda Police : ललमटिया थाना पुलिस (Lalmatiya police station) ने पथरगामा थाना क्षेत्र के महेशलिट्टी गांव निवासी ताराचंद्र साह  (28) पिता दशरथ साह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने थाना कांड संख्या 98/ 23 धारा 414, 34 IPC 30(2) के तहत अवैध कोयला ले जाने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया।

गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी

आरोपी 11 जुलाई को थाना क्षेत्र के हाहाजोर से बाइक में अवैध रूप से कोयला ले जाते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद थाना में मुकदमा दर्ज की गई थी। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

Share This Article