पुलिस के हत्थे चढ़ गए JJMP के 4 नक्सली, SP के निर्देश पर टीम ने ऐसे दबोचा…

सूचना के बाद SP के निर्देश पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छापामारी की। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे जिन्हें पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Latehar Naxalite organization: लातेहार पुलिस (Latehar Police) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नक्सली संगठन JJMP के चार नक्सलियों को छिपादोहर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार नक्सलियों में सामदेव सिंह , अख्तर अंसारी, लक्ष्मण ठाकुर और राम सुंदर उरांव शामिल है। सभी लातेहार के रहने वाले हैं। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक देसी कट्टा, 2 जिंदा गोली, लेवी वसूले गए 71 हजार रुपए बरामद किया गया।

71 हजार रुपए नगद और एक देसी बंदूक बरामद हुआ

शुक्रवार को प्रेस वार्ता करते हुए पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव ने बताया कि लातेहार SP को सूचना मिली की कुछ लोग हथियार के साथ छिपादोहर के हंसराज टोला में ग्रामीणों के मारपीट कर रहे हैं।

सूचना के बाद SP के निर्देश पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छापामारी की। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे जिन्हें पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया।

छानबीन इनके पास से 71 हजार रुपए नगद और एक देसी बंदूक (Desi Gun) बरामद हुआ । गिरफ्तार लोगों से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि सभी लोग नक्सली संगठन जेजेएमपी के नक्सली हैं।

ये लोग हंसराज टोला में लेवी वसूलने और जमीन पर कब्जा करने आए थे। नक्सलियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, पुअनि रंजीत राम,काशी महली,विकाशेंदू त्रिपाठी, सअनि राजेश कुमार सहित जिला बल के जवान शामिल थे।

Share This Article