35,438 सरकारी स्कूलों में खरीदी जाएगी खेल सामग्री, हेमंत सरकार ने…

उन्होंने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र जारी कर 15 जनवरी तक खेल सामग्री खरीदने का निर्देश दिया है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Sporting Goods: राज्य के सरकारी स्कूलों में खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य के 35438 सरकारी स्कूलों (Government Schools) के खेल सामग्री खरीदने का निर्देश झारखंड शिक्षा विभाग की राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी (Kiran Kumari Pasi) ने जारी किया है।

उन्होंने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र जारी कर 15 जनवरी तक खेल सामग्री खरीदने का निर्देश दिया है। खेल सामग्री के लिए 28.88 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है।

जारी पत्र में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए खेल सामग्री खरीदने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जारी पत्र में कहा गया है कि केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (PAB) में खेल और शारीरिक शिक्षा के प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय मद में 22.15 करोड़ तथा माध्यमिक एवं सीनियर माध्यमिक मद में 6.72 करोड़ राशि स्वीकृत की गई है, जिसे राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में खेल सामग्री खरीदने के लिए ट्रांसफर किया जा चुका है।

जिले के चार शारीरिक शिक्षा शिक्षकों का दी गई

राज्य के प्राथमिक विद्यालयों को 5 हजार, मध्य विद्यालयों को 10 हजार और माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को 25 हजार रुपये प्रति विद्यालय के दर से राशि का आवंटन किया गया है।

राज्य में 21183 प्राथमिक विद्यालय, 11565 मध्य विद्यालय, 1705 माध्यमिक व 985 उच्चतर माध्यमिक सरकारी विद्यालय हैं, जिन्हें 28.88 करोड़ की राशि का आवंटन किया गया है।

खेल सामग्रियों को खरीदने के लिए विद्यालय स्तर पर समिति का गठन भी किया गया है, जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक, अध्यक्ष, विद्यालय के शारीरिक शिक्षा के शिक्षक और विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य शामिल किए गए हैं।

गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्रियों की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिले के चार शारीरिक शिक्षा (Physical Education) शिक्षकों का दी गई है।

Share This Article