जुमार नदी पर पुल निर्माण का विधायक समरी लाल और अन्य ने किया शिलान्यास

उन्होंने धाम में विवाह मंडप और शेड बनाने की घोषणा की और ठाकुरगांव में DMFT फंड के 13 लाख रुपये से 1300 फीट PCC सड़क का शिलान्यास किया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi MLA Samri Lal: बुधवार को विधायक समरी लाल (MLA Samri Lal) मनोज बाजपेयी, सुषमा देवी, उत्पल शाहदेव और गोपाल महतो ने बुढ़मू और कांके प्रखंड की सीमा पर धोरधोरा महादेव धाम स्थित जुमार नदी पर तीन करोड़ 26 लाख रुपये से बनने वाले 66 मीटर लंबे पुल का शिलान्यास किया।

सांसद के नहीं आने से आक्रोश

समरी लाल ने कहा कि क्षेत्र की सभी मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने धाम में विवाह मंडप और शेड बनाने की घोषणा की और ठाकुरगांव में DMFT फंड के 13 लाख रुपये से 1300 फीट PCC सड़क का शिलान्यास किया।

बताया जाता है कि पुल के शिलान्यास कार्यक्रम (Foundation Stone Program)में सांसद संजय सेठ के नहीं आने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश था।

Share This Article