…और अचानक भोपाल में दिल्ली जाने वाली दो फ्लाइट को करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग..

राजा भोज एयरपोर्ट पर बुधवार देर रात बेंगलुरु से दिल्ली और त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही दो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Flight  Emergency Landing : बुधवार देर रात दिल्ली जाने वाली दो फ्लाइट को राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट (Raja Bhoj Airport) पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

इनमें से एक फ्लाइट में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. रामनाथ कोविंद (Dr. Ramnath Kovind) सवार थे। दोनों ही फ्लाइट गुरुवार सुबह रवाना हुईं।

राजा भोज एयरपोर्ट पर बुधवार देर रात बेंगलुरु से दिल्ली और त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही दो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इनमें त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही फ्लाइट में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सफर कर रहे थे।

यह फ्लाइट गुरुवार को सुबह 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई, जबकि बेंगलुरु से दिल्ली जा रही Flight को सुबह 5 बजे रवाना कर दिया गया। दोनों ही फ्लाइट की Emergency Landing  की वजह एयरपोर्ट प्रबंधन ने नहीं बताई है, लेकिन घने कोहरे को इसकी वजह माना जा रहा है।

Share This Article