झारखंड में फिर बदलेगा ठंड का मिजाज, पहली जनवरी से बढ़ जाएगा जाड़ा और…

शुक्रवार की सुबह रांची में हल्का कुहासा के साथ ठंड रहा। राज्य के उत्तरी भागों में कुहासा घना रहा। अगले तीन दिनों में सुबह में कुहासा कायम रहने की संभावना व्यक्त की गई है

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Cold Mood: दिसंबर का महीना लगभग समाप्त हो चुका, मगर राजधानी रांची सहित झारखंड में रांची सहित झारखंड में अभी कड़ाके की ठंड (Bitter Cold) नहीं आई।

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से मौसम तेजी से बदलेगा। नए साल के प्रारंभ से ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है।

एक जनवरी की रात से पलामू, चतरा, लातेहार, गढ़वा आदि जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में दो व तीन जनवरी को बादल छाए रहेंगे व हल्की बारिश होगी।

तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी हो सकती है। राज्य के कई हिस्सों में घना कुहासा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मेदिनीनगर का रहा सबसे कम न्यूनतम तापमान

शुक्रवार की सुबह रांची में हल्का कुहासा (Light Fog) के साथ ठंड रहा। राज्य के उत्तरी भागों में कुहासा घना रहा। अगले तीन दिनों में सुबह में कुहासा कायम रहने की संभावना व्यक्त की गई है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर का 10.8 डिग्री रहा। रांची का न्यूनतम 12.1 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के कारण राज्य में 31 अगस्त से मौसम बदलाव होगा।

एक जनवरी से पलामू प्रमंडल समेत इसके आसपास हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। लेकिन, दो और तीन जनवरी को पूरे राज्य में हल्की बारिश (Rain) होने का अनुमान है। इससे राज्य में अधिकतम तापमान में कमी आएगी और रांची समेत पूरे राज्य में ठंड बढ़ेगी।

 

 

Share This Article