Latest Newsझारखंड22 जनवरी को झारखंड में सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, 3500 अतिरिक्त...

22 जनवरी को झारखंड में सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, 3500 अतिरिक्त बलों को…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Security on Pran Pratistha: अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) समारोह को लेकर झारखंड (Jharkhand) में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इस दिन राज्य के भी मंदिरों में पूजा-पाठ और प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मुख्यालय ने राज्य के विभिन्न जिलों में 3500 अतिरिक्त बलों की तैनाती की है।

साथ ही पुलिस मुख्यालय ने जिलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

3500 अतिरिक्त बलों की प्रतिनियुक्ति हुई

इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार 22 जनवरी को UP के अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए 3500 अतिरिक्त बलों की प्रतिनियुक्ति हुई है।

सभी SP और SSP से कहा गया है कि तैनात अतिरिक्त बलों को पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी के साथ सभी दंगा रोधी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराते हुए विधि-व्यवस्था ड्यूटी के लिए प्रतिनियुक्त करें।

यह प्रतिनियुक्ति गुरुवार से 23 तक की गई है।

लाठी बल सहित अन्य बल तैनात रहेंगे

पूर्वी पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 300, सरायकेला में 100, खूंटी में 100, सिमडेगा में 100, गुमला में 100, लोहरदगा में 200, हजारीबाग में 300, गिरिडीह में 100 लाठी बल और 50 सशस्त्र बल, कोडरमा में 150, चतरा में 150, रामगढ में 100, बोकारो में 200, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में 100, धनबाद में 200, पलामू में 200, लातेहार में 100,गढ़वा में 100, देवघर में 150, दुमका में 150, पाकुड में 100, साहेबगंज में 150, जामताड़ा में 150 और गोड्डा में 150 लाठी बल सहित अन्य बल तैनात रहेंगे।

spot_img

Latest articles

IPAC रेड मामला, कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई टालने की ED की मांग

IPAC Raid Case: कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) में मंगलवार, 14 जनवरी को IPAC...

फिल्म सर्टिफिकेशन विवाद पर सियासत तेज, BJP का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

BJP Launches Major Attack on Rahul Gandhi : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय की फिल्म...

रुपये की गिरावट पर कांग्रेस का हमला, मोदी सरकार पर गलत नीतियों का आरोप

Congress Attacks Rupee Depreciation : कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला...

खूंटी में सोमा मुंडा हत्याकांड, परिजनों से मिले नेता, न्याय की मांग तेज

Soma Munda murder case in Khunti : खूंटी जिला के चलागी गांव में सोमा...

खबरें और भी हैं...