लोकसभा चुनाव जीतने के लिए विपक्ष के नेताओं को जेल भेज रही BJP, ममता ने…

पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की गिरफ़्तारी के एक दिन बाद गुरुवार CM ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee) को आरोप लगाया कि BJP आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए विपक्षी नेताओं को जेल में डाल रही है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mamta Banerjee on BJP: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की गिरफ़्तारी के एक दिन बाद गुरुवार CM ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee) को आरोप लगाया कि BJP आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए विपक्षी नेताओं को जेल में डाल रही है।

BJP चुनाव जीतने के लिए सबको जेल में डाल रही

बनर्जी ने नादिया जिले के शांतिपुर में एक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर उन्हें सलाखों के पीछे भी डाल दिया जाए तो भी वह इससे बाहर आ जाएंगी।

उन्होंने कहा,”भाजपा चुनाव जीतने के लिए सबको जेल में डाल रही है।”

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनकी पार्टी राज्य में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए Congress के साथ गठबंधन बनाने के लिए उत्सुक थी लेकिन उसने उनके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

ममता ने कहा,”हम गठबंधन चाहते थे लेकिन कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं हुई। उन्होंने चुनाव में भाजपा की मदद के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (Marxist Communist Party) के साथ हाथ मिलाया है।”

Share This Article