कैंप जेल में शिफ्ट हो सकते हैं पूर्व CM हेमंत सोरेन, इस मंत्री का पुराना आवास…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Former CM Hemant Soren : जमीन घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को गिरफ्तार कर ED की टीम ने 14 दिनों तक पूछताछ की थी‌ इसके बाद वर्तमान में वह बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल (Birsa Munda Central Jail) में हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि Hemant Soren कैंप जेल में शिफ्ट किए जा सकते हैं। राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्र लेख (Badal Patralekh) के पुराने आवास को इसके लिए तैयार किया जा रहा है।

मिल रही जानकारी के अनुसार, ED ने रांची DC को पत्र लिख कर जल्द से जल्द एक कैंप जेल तैयार करके सूचित करने को कहा था।

इसके बाद रांची जिला प्रशासन ने विधायक के तौर पर बादल पत्रलेख को एलॉट किए गए आवास एफ-28 को चिन्हित किया है।

इसके बाद आवास के अंदर आवश्यक जरूरी रेनोवेशन का कार्य चल रहा है। जल्द ही रेनोवशन का काम पूरा होने पर इसे ईडी को सौंप दिया जाएगा।

Share This Article