हजारीबाग में हुए सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribag News: जिला के हजारीबाग (Hazaribag ) केरेडारी मार्ग के भदईखाप (लोयसुकवार) चौक के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना (Road Accident) में एक महिला की मौत हो गई।

बताया जाता है कि महिला अपने पति और दुधमुंहे बच्चे के साथ टडवा बाजार जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बारह चक्का ट्रक बाइक को अपने चपेट में ले लिया।

इससे महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक राजेंद्र गंझू की पत्नी पूनम देवी केरेडारी थाना (Keredari Police Station) क्षेत्र के निरी गांव की रहने वाली थी।

घटना के बाद हजारीबाग केरेडारी मार्ग को जाम कर दिया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

Share This Article