Homeझारखंडबापू वाटिका के नजदीक 10वें दिन JMM का उपवास संपन्न, चतरा जिलाध्यक्ष...

बापू वाटिका के नजदीक 10वें दिन JMM का उपवास संपन्न, चतरा जिलाध्यक्ष ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

JMM Anshan: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ओर से रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका (Bapu Vatika) के समक्ष 10वें दिन शनिवार को Chatra जिलाध्यक्ष पंकज प्रजापति की अध्यक्षता में उपवास कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मौके पर चतरा जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति ने कहा कि हेमन्त सोरेन को बहुत दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा है। बेवजह कोई ठोस साक्ष्य नहीं होने पर भी उनको जेल भेजा गया। ED तो चेहरा है। इसके पीछे केंद्र की BJP सरकार की साजिश है।

झारखंड जैसे पिछड़े राज्य को Hemant Soren आगे बढ़ाने का काम कर रहे थे। पहली बार कोई सरकार गांव-गांव तक सभी के दरवाजे तक पहुंची है। आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़ा विरोधी केंद्र की भाजपा सरकार को यहीं बात नहीं पची कि Hemant Soren सभी को हक अधिकार दिला रहे हैं।

रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि हेमंत सोरेन को लगातार केंद्र की ओर से प्रताड़ित करने के विरोध में बापू वाटिका के समक्ष चल रहे उपवास कार्यक्रम का आज 10वां दिन है और आज चतरा जिला से कार्यकर्ता आए हैं। केंद्र की तानाशाही का हम विरोध तब तक करते रहेंगे जब तक हेमन्त सोरेन को न्याय नहीं मिलता है।

उपवास कार्यक्रम मे मुख्य रूप से चतरा जिला से केंद्रीय सदस्य वंदना सिंह, Bablu Kesari, सुरेश साव, असलम अंसारी, पुरान राम, अल्पसंखयक मोर्चा अध्यक्ष एकरामुल हक, सचिव सरताज अली सहित अन्य मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

झारखंड विधानसभा के सामने मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, श्रम संहिता लागू न करने की मांग तेज

Strong Demonstration by workers: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल...

NEET PG 2025: झारखंड में दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू, JCECEB ने जारी किया पूरा शेड्यूल

NEET PG 2025 : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतिस्पर्धी परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET PG...

खबरें और भी हैं...