भारतीय बैंक और डाकघर करेंगे मतदाताओं को जागरूक

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Election Commission Of India: चुनाव आयोग (ECI) ने आगामी आम चुनाव से पहले मतदाता पहुंच और जागरूकता प्रयासों को बढ़ाने के लिए भारतीय बैंक संघ (IBA ) और डाक विभाग (DOP) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

बैंक और डाकघर चुनाव आयोग को 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले मतदाता शिक्षा और पहुंच बढ़ाने में मदद करेंगे। आयोग का संदेश देश भर में 1.6 लाख बैंक शाखाओं, 2 लाख से अधिक ATM और 1.55 लाख डाकघरों के माध्यम से व्यापक जनता तक पहुंचेगा।

उल्लेखनीय है कि देश में चुनावी जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोग निरंतर प्रयास करता रहता है। हाल ही में स्कूलों और कॉलेजों के शैक्षिक पाठ्यक्रम में चुनावी साक्षरता को औपचारिक रूप से जोड़ने के लिए आयोग ने शिक्षा मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अरुण गोयल की उपस्थिति में आज समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर डाक विभाग के सचिव विनीत पांडे, IBA के मुख्य कार्यकारी सुनील मेहता और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

MOU के तहत IBA और DOP अपने सदस्यों और संबद्ध संस्थानों व इकाइयों के साथ अपने व्यापक नेटवर्क के माध्यम से जनहित में मतदाता शिक्षा को बढ़ावा देने में सहायता प्रदान करेंगे। नागरिकों को उनके चुनावी अधिकारों, प्रक्रियाओं और कदमों के बारे में जानकारी के साथ सशक्त बनाने के लिए विभिन्न कदम उठायेंगे।

Share This Article