रांची सदर अस्पताल में टेप विधि से हुआ हर्निया का सफल ऑपरेशन, बड़ी उपलब्धि…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Sadar Hospital: रांची के सदर अस्पताल (Sadar Hospital) के सर्जरी विभाग ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। सदर अस्पताल में पहली बार टेप विधि से Inguinal Hernia का ऑपरेशन किया गया है। कोकर, रांची के रहने वाले जय किशुन यादव (46) का आपरेशन निःशुल्क हुआ है।

सदर के laparoscopic surgeon doctor अजीत कुमार ने शनिवार को बताया कि इस विधि में बिना पेट के अंदर गए हुए, पेट की दीवार के परतों के बीच जगह बनाकर, हर्निया की थैली को छुड़ा कर उसे काट कर बांध दिया जाता है। फिर प्रोलिन जाली बिछा दी जाती है। यह पूरी प्रक्रिया तीन अत्यंत छोटे छेदों के जरिए की गई।

उन्होंने बताया कि यह एक बहुत ही अत्याधुनिक laparoscopic Surgery मानी जाती है। इस आपरेशन को करने के लिए हाई स्किल की जरूरत होती हैं। आम तौर पर निजी और कारपोरेट अस्पतालों में संपन्न मरीज ही इसे करवाते हैं।

आपरेशन करने वाली टीम में लेप्रोस्कोपीक सर्जन डॉक्टर अजीत कुमार, निश्चेतक डॉ दीपक , डॉ विकास वल्लभ और ओटी स्टाफ सरिता, शशि, लखन, सुशील, मुकेश, पूनम सहित अन्य शामिल थे।

इस विधि से ऑपरेशन के फायदे

– रक्तस्राव नगण्य होता है।

– दर्द बहुत कम होती है।

-मरीज अपने दिनचर्या में बहुत जल्द (दो-तीन दिनों में) वापस लौट जाते हैं।

-चीरा का कोई दाग नहीं रहता है।

-दोबारा हर्निया होने का खतरा ओपन विधि से बहुत कम होता है।

Share This Article