झारखंड में फिर मौसम ने बदला मिजाज, रांची में इतना डिग्री गिरा अधिकतम टेंपरेचर..

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। यह बदलाव रविवार को सामने आया। सोमवार को सुबह में मौसम साफ था, मगर दोपहर होते-होते रविवार जैसी स्थिति उपस्थित हो गई।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी Ranchi और आसपास के जिलों में बादल छाए हुए हैं। राजधानी में रविवार को छिटपुट बारिश (Rain) हुई। अधिकतम तापमान में सात से दस डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। जबकि, रात के न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, मौसम में यह बदलाव नए पश्चिमी विक्षोभ के आने से हुआ है। 1 मार्च को देश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्से में इसके आने के बाद झारखंड तक आ पहुंचा है।

6 मार्च तक रहेगा असर

इसका प्रभाव राज्य में 6 मार्च तक पड़ने की संभावना है। राज्य में पिछले 24 घंटों में रांची का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री था, जो रविवार को गिरकर 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, जमशेदपुर का तापमान 33.2 से गिरकर 29.0 डिग्री और मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री से गिरकर 21.8 डिग्री दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान गिरने से रात में ठंड बढ़ गयी है। जबकि, रांची का न्यूनतम तापमान 24 घंटे के दौरान 14.7 डिग्री से बढ़कर रविवार को 18.1 डिग्री किया गया। वहीं, Medininagar का न्यूनतम 14.5 डिग्री से बढ़कर 17.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानियों के मुताबिक, सात मार्च तक बादल छाने और कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है। फिर मौसम में गर्मी की आहट महसूस होने लगेगी।

Share This Article