Homeझारखंडकल हुई मुठभेड़ में पुलिस के आगे पस्त पड़ गए TPC उग्रवादी,...

कल हुई मुठभेड़ में पुलिस के आगे पस्त पड़ गए TPC उग्रवादी, एरिया कमांडर दिवाकर…

Published on

spot_img

TPC Militant Police Encounter: हजारीबाग जिले के बड़कागांव (Barkagaon) के गुडकुवा पहाड़ी जंगल में रविवार को हुई मुठभेड़ में पुलिस ने TPC उग्रवादियों को करारा जवाब दिया।

TPC का एरिया कमांडर दिवाकर उर्फ प्रताप जी पुलिस को भारी पड़ता देख सहयोगियों के साथ भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने उग्रवादियों (Militants) को खदेड़ते हुए उनके पांच मोटरसाइकिल और राइफल सहित कई दस्तावेजों को बरामद कर लिया।

इस संबंध में DIG सुनील कुमार प्रभाकर ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर बताया कि रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रताप जी उर्फ दिवाकर गंझू का दस्ता बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गुडकुआं पहाड़ जंगल में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने उग्रवादियों को घेराबंदी कर ली।

इस दौरान एक पहाड़ के टीले से अंधाधुंध Firing होने लगी। पुलिस बल ने जवाबी कार्रवाई की। इस बीच घने जंगल एवं पहाड़ का लाभ उठाकर उग्रवादी भाग गए। एक उग्रवादी घायल हुआ है।

DIG ने बताया कि कांड में सम्मिलित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें अर्जुन गंजू, विपिन लोहार, सूरज भूईया उर्फ चक्कू उर्फ नढा को गिरफ्तार किया गया है। यह तीनों आरोपित रांची के थाना बुढ़मू के रहने वाले हैं। डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक को जांबाज कप्तान बताया है।

उग्रवादियों के पास से बरामद सामान

303 पुलिस राइफल एक, 303 राइफल का मैगजीन एक, 303 राइफल मैगजीन सहित चार, 303 राइफल का खोखा, 9 MM का देसी पिस्तौल दो, 9 mm देसी पिस्तौल का मैगजीन तीन गोली एक, पिस्तौल का खोखा एक, 7.65 बोर का पिस्टल मैगजीन एक, 7.65 बोर का लोडेड माया 6, पांच मोटरसाइकिल, धमकी भरा पत्र एवं अन्य कागजात, टॉर्च एक, पावर बैंक एक, मार्कर, सात मोबाइल, चार कंबल, दो ट्रिपल एवं खाने-पीने का बर्तन और सामग्री भी पुलिस बरामद किया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...