झारखंड हाई कोर्ट में तलहा खान की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand High Court: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में रांची में सेना की 4.55 एकड़ जमीन समेत अन्य जमीन घोटाले (LLand Scam) मामले में आरोपित तलहा खान की ओर से दाखिल जमानत अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई हुई।

जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया।

मामले में शामिल आरोपी

पूर्व में ED के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने तल्हा खान की जमानत याचिका का खारिज कर दी, जिसे उसने हाई कोर्ट में चुनौती दी है। मामले में ED ने 13 अप्रैल, 2023 को आरोपित को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में है।

इस मामले में प्रदीप बागची, बड़गाईं अंचल के सीआई भानु प्रताप प्रसाद, अफसर अली, इम्तियाज अहमद, तलहा खान और सद्दाम हुसैन को ED ने गिरफ्तार किया था।

13 अप्रैल को ED ने सुबह 6 बजे से ही Bariyatu स्थित आर्मी जमीन घोटाले मामले में छापेमारी शुरू की थी, जो देर रात तक चलती रही थी।

Share This Article