अफीम की खेती पर रोक लगाने को खूंटी पुलिस ने शुरू किया नया अभियान, अब सीधे…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti Opium Smugglers: खूंटी (Khunti ) जिले में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कार्यशैली को बदलते हुए पुलिस ने अफीम की खेती (Opium Cultivation) करने वालों को रंगेहाथ गिरफ्तार करने की मुहिम शुरू की है। इससे पुलिस को सफलता भी मिलने लगी है।

गत बुधवार को सायको थाना की पुलिस गस्ती के दौरान डाउडीह नदी किनारे और सालेहातू (Salehaatu) गांव के समीप दो अलग-अलग अफीम के खेतों में पोस्ते के फल में चीरा लगाते दो आरोपितों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

यह जानकारी SDPO वरूण रजक ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

गिरफ्तार आरोपितों में रोटे मुंडा (25 ) तथा जोतो मुंडा (22 ) शामिल हैं। उनके पास से पुलिस ने मौके पर 225 ग्राम तैयार अफीम भी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध सायको थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Share This Article