झारखंड में चार DSP का तबादला, रांची ट्रैफिक एसपी को ग्रामीण SP का अतिरिक्त प्रभार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Four DSPs Transferred in Jharkhand: राज्य सरकार ने एक IPS और चार DSP का तबादला (Transfer) किया गया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी है।

आदेश के अनुसार रांची ग्रामीण SP के पद पर पदस्थापित पीयूष पांडेय को जैप 10 होटवार रांची का कमांडेंट बनाया गया है। जबकि रांची Traffic SP सुमित अग्रवाल को रांची ग्रामीण SP का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसी प्रकार DSP सिमडेगा के पद पर पदस्थापित बैजू उरांव को पलामू DIG ऑफिस में पदस्थापित किया गया है। मुख्यालय DSP बोकारो के पद पर पदस्थापित पवन कुमार को सिमडेगा DSP बनाया गया।

साहिबगंज DSP के पद पर पदस्थापित बहामन टूटी को DSP IRB 9 गिरिडीह बनाया गया है। जबकि IRB 9 DSP के पद पर पदस्थापित किशोर तिर्की को DSP साहेबगंज के पद पदस्थापित किया गया है।

 

Share This Article