
Jharkhand Weather : रांची समेत झारखंड के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले एक से तीन घंटे के भीतर बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, रामगढ़ और रांची जिले के कुछ इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात हो सकता है।
इसके साथ ही कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
लोगों को पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने, बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। किसानों से भी अपील की गई है कि वे खेतों में जाने से बचें और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।

