समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में सिस्टरों का योगदान प्रेरणादायी : सुदीप गुडिया

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : तोरपा से झामुमो विधायक सुदीप गुडिया से शनिवार को तपकरा स्थित उनके आवासीय कार्यालय में जीतूटोली के सिस्टरों ने मुलाकात की। इस मुलाकात में उनसे क्षेत्र की सामाजिक, शैक्षणिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए सुदीप गुडिया ने कहा कि समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में सिस्टरों का योगदान प्रेरणादायी है। आप सभी के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।