लगातार झारखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज, बारिश ने गिराया तापमान

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Weather : बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से आ रहे टर्फ का असर झारखंड में कम होने लगा है। ऐसी स्थिति में झारखंड के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और रह-रहकर बारिश (Rain) हो रही है। इस कारण तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

शुक्रवार से मौसम साफ हो सकता है। वहीं, गुरुवार को खासकर संताल परगना में आकाश में बादल छाए रह सकते हैं, कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश हो सकती है। वहीं 24 मार्च से एक बार फिर आकाश में बादल (Cloud) छाये रह सकते हैं।

होली के दिन 26 मार्च को भी आकाश में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। ज्ञात हो कि बंगाल की खाड़ी में मौसम में आये बदलाव के कारण

झारखंड के कई जिलों में पिछले तीन-चार दिनों से बारिश हो रही है। आकाश में बादल छाये हुए हैं। इस कारण अधिकतम तापमान सामान्य से करीब सात से 10 डिग्री सेसि तक गिर गया है।

बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24 व गमशेत्पुर का 29 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया, राजधानी का यह तापमान सामान्य से करीब सात डिग्री सेसि कम है।

बुधवार को भी राजधानी सहित कई हिस्सों में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसी कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Share This Article