नाबालिग के साथ रेप के आरोपी को पुलिस ने दबोचा,तालाब में बर्तन साफ करते समय…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Police Arrested the accused of Raping a Minor: शनिवार की शाम को निरसा प्रखंड के MPL OP क्षेत्र के सिरपुरिया (Sirpuria) गांव में 27 साल के युवक मुकेश बाउरी ने तालाब में बर्तन साफ करती एक नाबालिक को अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया।

इसकी शिकायत मिलते ही पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

निरसा SDPO रजत माणिक बाखला ने अपने मैथन स्थित कार्यालय में बताया कि घटना की शिकायत पर ओपी प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी (Raid) कर आरोपी मुकेश बाउरी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भादवी की धारा 354 बी एवं POCSO Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Share This Article