Homeझारखंडमहारानी एलिजाबेथ ने संपत्ति छिपाने के लिए कानून बनाने को दबाव बनाया...

महारानी एलिजाबेथ ने संपत्ति छिपाने के लिए कानून बनाने को दबाव बनाया था

Published on

spot_img

लंदन: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 1970 के आसपास सरकार पर बकिंघम पैलेस की संपत्ति को पारदर्शिता कानून से अलग रखने के लिए दबाव डाला था।

राष्ट्रीय अभिलेखागार में रखे दस्तावेजों के हवाले से स्थानीय समाचार पत्र गार्जियन में यह रिपोर्ट प्रकाशित हुई है।

मामले पर बकिंघम पैलेस के प्रवक्ता ने कहा है कि दावों में कोई दम नहीं है।

संसदीय प्रक्रिया में महारानी की भूमिका औपचारिक है और वह संसदीय संप्रभुता का सम्मान करती हैं।

समाचार पत्र के अनुसार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने इस सिलसिले में अपने दिग्गज वकील मैथ्यू फेरर को लामबंदी के लिए नियुक्त किया था।

इसके बाद मैथ्यू ने सरकारी उच्चाधिकारियों और सांसदों पर राजमहल को छूट देने वाला विधेयक तैयार करने के लिए दबाव डाला था।

इसके लिए उन्होंने ब्रिटेन के वित्तीय संस्थानों के जरिये भी आवाज उठवाई थी।

अभिलेखागार में मौजूद पत्रों के मुताबिक, मैथ्यू कई अधिकारियों को लिखे पत्रों में राजमहल को छूट देने के सिलसिले में दबाव बनाते प्रतीत हो रहे हैं।

उन्होंने लिखा कि महारानी की संपत्ति और विभिन्न कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी से संबंधित सूचनाओं को गोपनीय रखा जाए।

छद्म कंपनी बनाकर निवेश छिपाने का आरोप

समाचार पत्र ने कई पत्रों की प्रतिलिपि सार्वजनिक की है। राजमहल की संपत्ति को गोपनीय रखने की कोशिश में एक छद्म कंपनी बनाने का प्रस्ताव भी चर्चा में आया, जिसमें होने वाला लेन-देन पूरी तरह से गोपनीय रखा जाए।

यह मुखौटा कंपनी सरकार की जानकारी में होगी और राजमहल के निवेशों का प्रबंधन करेगी।

दिखाने के लिए इस कंपनी को बैंक ऑफ इंग्लैंड के लिए वरिष्ठ कर्मचारी चलाएंगे।

रिपोर्ट के अनुसार यह शेल कंपनी अस्तित्व में आई और इसे कई दशकों तक चलाया गया।

बाद में 2011 में इसे बंद कर दिया गया। इसकी कोई भी जानकारी कभी भी जनता के बीच नहीं आई।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...